सहारनपुर, जुलाई 21 -- Saharanpur News: यूपी के सहारनपुर स्थित मीट प्लांट में अचानक से अमोनिया गैस का रिसाव हो गया। जिससे फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते फैक्ट्री में काम कर रहीं महिला मजदूरों का दम घुटने लगा। जिसके चलते 14 महिला मजदूरों की हालत बिगड़ गई और बेहोश हो गईं। घटना का पता लगते ही पुलिस-प्रशासन में भी हड़कंप मच गया। दमकल विभाग और पुलिस मौके पर पहुंची। बेहोश हुईं महिलाओं को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। डीएम अरविंद कुमार चौहान और एसएसपी अभिनंदन सिंह ने अस्पताल और प्लांट पहुंचकर घटना की जांच की। जिलाधिकारी ने घटना की जांच के लिए टीमें गठित की हैं। मंगलवार शाम मीट प्लांट में महिलाएं पैकिंग कार्य कर रही थी। अचानक अमोनिया गैस का रिसाव हो गया। गैस रिसाव होते ही प्लांट में अफरा...