सपा नेता के मीट प्लांट में अमोनिया गैस का रिसाव, कई मजदूरों की तबीयत बिगड़ी, महिलाएं हुईं बेहोश
सहारनपुर, जुलाई 21 -- Saharanpur News: यूपी के सहारनपुर स्थित मीट प्लांट में अचानक से अमोनिया गैस का रिसाव हो गया। जिसके चलते फैक्ट्री में मौजूद दर्जनों कर्मचारियों की हालत बिगड़ गई। इसमें महिलाएं सबसे ज्यादा शामिल थीं। कुछ महिलाएं गैस के रिसाव से बेहोश तक हो गईं। घटना की सूचना से हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस-प्रशासन अधिकारी मौके पर पहुंचे और मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया। मीट प्लांट सपा नेता का बताया जा रहा है। थाना गागलहेड़ी क्षेत्र के हरोड़ा गांव में बसपा के पूर्व सांसद और अब सपा नेता फजर्लुरहमान का एएलएम मीट प्लांट है। रोज की तरह मजदूर यहां काम कर रहे थे। इनमें महिलाएं भी शामिल हैं। मंगलवार दोपहर अचानक से मीट प्लांट से अमोनिया गैस का रिसाव होने लगा। यहां काम कर रहे मजदूरों को घुटन महसूस हुई। देखते ही देखते महिला मजदूर बेहोश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.