मिर्जापुर, जून 2 -- विंध्याचल। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अष्टभुजा गोपालपुर टोल प्लाजा पर कर्मी से सपा नेता के भाई ने धक्का मुक्की की। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सोमवार को तेजी से वायरल हो रहा है। बैरियर खोलने में देरी को लेकर विवाद उत्पन्न होना बताया जा रहा है। घटना रविवार की दोपहर की है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि मामला संज्ञान में है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वायरल वीडियो की हिन्दुस्तान अखबार पुष्टि नहीं करता है। घटना के बाद पीड़ित कर्मचारी ने नौकरी छोड़ने की बात कही है। गोपालपुर टोल प्लाजा पर कार्यरत बिरोही गांव निवासी अरुण सिंह का आरोप है कि बैरियर खुलने में कुछ सेकेंड की देरी होने पर एक सपा नेता के भाई विवाद करने लगे। विवाद करते हुए उन्होंने धक्का दे दिया, जिससे वह जमीन पर गिर गया। टोल प्लाजा के प्रतिनिधि भावेश प्रताप...