अमरोहा, मई 20 -- जोया। नाला निर्माण को लेकर हुई मामूली कहासुनी के बाद मारपीट के मामले में डिडौली पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। घटना में सपा नेता का बेटा सिर फूटने से लहूलुहान हो गया था। मंगलवार की यह घटना कस्बा जोया के मोहल्ला चौकीदारान से जुड़ी थी। मोहल्ले में सपा नेता जमशेद अली का परिवार रहता है, वह पार्टी में नगर अध्यक्ष भी रह चुके हैं। नगर पंचायत द्वारा इलाके में नाला निर्माण कराया जा रहा है। नाला निर्माण को लेकर जमशेद अली के बेटे नईम अहमद का मोहल्ले की ही नजार पहलवान से विवाद हो गया था। यह भी पढ़ें- सपा नेता के बेटे का सिर फोड़ने के मामले में दोनों पक्षों से आठ पर केस इसके बाद आमने-सामने आए दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट चली थी। लाठी-डंडों से किए गए हमले में सिर पर चोट लगने से नईम अहमद लहूलु...