रामपुर, जनवरी 22 -- रामपुर। सिविल लाइंस क्षेत्र में इंडियन ऑयल कंपनी के आरएम सेल्स की कार पर फायरिंग में आरोपी सपा नेता एवं पूर्व दर्जा राज्य मंत्री सुरेंद्र सागर के बेटे और भतीजे की जमानत अर्जी सीजेएम कोर्ट से खारिज हो गई है। अब वह सेशन कोर्ट में जमानत के लिए अपील दाखिल करेंगे। इंडियन ऑयल के आरएम सेल्स अनिल कुमार रामपुर में तैनात हैं और गंगापुर आवास विकास कॉलोनी में जगवीर सिंह के मकान में किराये पर रहते हैं। 15 जनवरी की सुबह उन्होंने अपनी कार में गोलियों के तीन निशान देखे। एक गोली शीशे में, एक बोनट में और एक साइड में लगी थी। कार के पास खाली कारतूस भी मिले थे। घटना कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थी। उनकी तहरीर पर सिविल लाइंस पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन की। रविवार को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.