मुरादाबाद, मई 19 -- नगर के चौधरी चरण सिंह पार्क में अखिल उत्तर प्रदेश जाट महासभा की बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजकुमार भाटी द्वारा जाट व गुर्जर समाज की महिलाओं पर की गई अशोभनीय व आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर घोर निंदा की गई। कहा कि सपा नेता राजकुमार भाटी अभिलंब माफी मांगे अन्यथा उनके विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की जाए। इस मौके पर भूरे सिंह फौजी, राज बहादुर सिंह, रविंद्र सिंह, सूरज सिंह, आदि सहित अनेकों जाट समाज के पदाधिकारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- राजकुमार भाटी के विवादित बयान पर जाट महासभा का विरोध, ज्ञापन सौंपा यह भी पढ़ें- सपा प्रवक्ता के बयान पर भड़की महिलाएं

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...