देहरादून, मई 4 -- देहरादून। समाजवादी पार्टी के नेता वीरेंद्र सिंह गुर्जर द्वारा वर्ष 2027 के संदर्भ में दिए गए कथित हिंसक और धमकीपूर्ण बयान पर भारत सेवा संगठन रोटी कपड़ा बैंक की संयोजिका रिफत शाकेब ने कड़ी निंदा की है। उन्होंने इसे लोकतंत्र और सामाजिक सौहार्द के लिए गंभीर खतरा बताया है। रिफत ने कहा कि किसी भी राजनीतिक मंच से हिंसा की धमकी देना निंदनीय और गैर-जिम्मेदाराना है। उन्होंने मांग की कि संबंधित नेता तुरंत अपने शब्द वापस लें और उन विद्वानों व उलमा से सार्वजनिक रूप से माफी मांगें, जिनका उन्होंने उल्लेख किया है। संगठन ने प्रशासन से मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई करने का भी अनुरोध किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...