मेरठ, अप्रैल 15 -- यूपी में मेरठ के कंकरखेड़ा में सपा नेता के पेट्रोल पंप पर सोमवार रात बाइक सवार दो बदमाश खिलौना पिस्टल लेकर लूट करने पहुंच गए। पहले बाइक में तेल डलवाया व सेल्समैन पर खिलौना पिस्टल तानकर 11 सौ रुपये लूट लिए। सेल्समैन ने एक बदमाश को दबोच लिया। दूसरा आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने पेट्रोल पंप मालिक मनोज चपराना की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। कंकरखेड़ा में रोहटा रोड पर लखवाया गांव के सामने सपा नेता मनोज चपराना का पेट्रोल पंप है। सोमवार रात 10:24 बजे बाइक सवार दो युवक पहुंचे और टंकी फुल कराई। रुपये देने का नंबर आया तो बाइक पर पीछे बैठे युवक ने पिस्टल निकालकर सेल्समैन कपिल पर तान दी और गोली मारने की धमकी दी। उसकी जेब में मौजूद 11 सौ रुपये भी लूट लिए। कपिल ने बदमाशों का पीछा किया और एक आरोपी को बाइक से खींचकर नीचे गिरा दिया। ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.