बहराइच, मार्च 19 -- बहराइच, संवाददाता। एसपी रामनयन सिंह ने जगदेव यादव हत्याकांड का दो माह बाद भी खुलासा न होने पर पयागपुर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। फखरपुर थाने के कुंडासर पुलिस चौकी प्रभारी दीपक सिंह को पयागपुर एसओ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पूर्व पूरी स्वाट टीम को भी लाइन हाजिर किया जा चुका था। पयागपुर थाने के कोट बाजार निवासी जगदेव यादव (47) 13 जनवरी की रात ताल बघेल स्थित अपने खेत पर गए थे। वहां अज्ञात कातिलों ने धारदार हथियार से उनकी हत्या कर दी थी। मृतक सपा नेता के पिता थे। मामले में हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था, लेकिन किसी को नामजद नहीं किया गया था।हत्याकांड को दो माह बीत जाने के बाद भी पुलिस मामले का खुलासा नहीं कर सकी। एसपी ने इसे गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष संजय कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.