आजमगढ़, अप्रैल 17 -- माहुल। स्थानीय नगर पंचायत के कुरैशी मोहल्ला निवासी और सपा के अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य इरशाद कुरैशी उर्फ बबलू का बुधवार देर रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लग गया। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में भाजपा लालगंज के पूर्व मंत्री दिलीप सिंह बघेल, पूर्व विधायक डॉ. हाफिज इरशाद, भाजपा माहुल मंडल अध्यक्ष विमलेश पांडेय, पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव उर्फ ललई, नसीम अहमद, पूर्व विधायक अरुणकांत यादव, इमरान अहमद, हिटलर समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.