पीलीभीत, फरवरी 14 -- पीलीभीत। सपा नेता के कार्यालय का ताला तोड़कर चोरों ने हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया है। कोतवाली क्षेत्र के एकता नगर कॉलोनी निवासी राजकुमार उर्फ राजू ने थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज कराकर कहा है कि उनका कृष्ण लोक कॉलोनी में कार्यालय है। आठ फरवरी को उनके कार्यालय का ताला तोड़कर उसमें रखा लैपटॉप, सीसी कैमरा, डिवाइस, चांदी का एक मुकुट और 12 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए गए। अगले दिन जब वह कार्यालय गए तो उनको चोरी की जानकारी हुई। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पहुंची थाना सुनगढ़ी पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.