सपा नेता की हत्या से पहले डेढ़ माह में मोबाइल पर 39 बार हुई कातिल-साजिशकर्ता में बात
प्रयागराज, सितम्बर 18 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। सपा नेता एवं पूर्व प्रधान पवन यादव हत्याकांड की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, साजिश की परतें खुलती जा रही हैं। पुलिस की सीडीआर जांच में सामने आया है कि वारदात से पहले करीब डेढ़ माह के दौरान साजिशकर्ता और शूटर के बीच 39 बार मोबाइल पर बातचीत हुई थी। पुलिस को यह भी पता चला है कि हत्या में इस्तेमाल तमंचा और कारतूस भदोही के एक अवैध हथियार सप्लायर से 25 हजार रुपये में खरीदे गए थे। अब पुलिस हथियार सप्लायर की तलाश में जुटी है。 यह भी पढ़ें- प्रधानपति ने पांच लाख की सुपारी देकर कराई सपा नेता की हत्या, चार गिरफ्तारहत्या का विवरण हंडिया बाजार में मंगलवार शाम पुरानी रंजिश में सपा नेता पवन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर हत्याकांड का खुलासा करते हुए पांच लाख रुपये की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.