सपा नेता की मौत पर चार के खिलाफ हत्या की एफआईआर
हमीरपुर, अगस्त 21 -- भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। समाजवादी पार्टी के पूर्व नगर उपाध्यक्ष की सीढ़ियों से गिरकर हुई संदिग्ध मौत में अब नया मोड़ आ गया है। मृतक की पुत्री ने तहरीर देकर चार लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगाई है। पुलिस ने पुत्री की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। गत 15 अगस्त को कस्बा निवासी सपा के पूर्व नगर उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह उर्फ भूरे चंदेल दोपहर एक बजे स्कूटी लेकर घर से गुटका लेने के लिए निकले थे। सपा नेता की पुत्री आयुषी सिंह चंदेल ने थानाध्यक्ष को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि उसके पिता को रास्ते से दूर के रिश्तेदार इंगोहटा निवासी छोटू सिंह उर्फ योगेंद्र परिहार अपने गांव ले गए और रात में 11:00 बजे शिवानी ढाबा खाने खिलाने लेकर आए। यहां पर छोटू सिंह के मित्र कुंवर बहादुर एवं रज्जू कुशवाहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.