सपा नेता की मां को जमानत
कानपुर, अप्रैल 3 -- कानपुर। प्रॉपर्टी डीलर पर हमले में आरोपी सपा नेता की मां उर्मिला को जिला जज अनमोल पाल की अदालत से जमानत मिल गई है। अधिवक्ता शुभम शर्मा ने बताया कि कल्याणपुर के शिवली रोड तिराहा निवासी विनय प्रताप सिंह ने सपा नेता विशाल कुमार उर्फ सत्या को जुलाई 2025 को ट्रक लेने के लिए रुपये दिए थे। विशाल ने न तो ट्रक दिया और न रुपये लौटाए। दो मार्च को विनय अपने दोस्त प्रशांत कुमार सिंह के साथ गंगानगर जा रहे थे। रास्ते मे विशाल घर के बाहर दिखा तो रुपए मांगे। इस पर विशाल, पिता सत्य नारायण और मां उर्मिला ने ईंट-पत्थर से हमला कर दिया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.