कन्नौज, मार्च 27 -- छिबरामऊ। समाजवादी युवजन सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष आफाक खान की बेटी पिछले काफी समय से गंभीर रूप से बीमार चल रही है। जब इसकी जानकारी पूर्व मुख्यमंत्री सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को हुई, तो उन्होंने पूर्व विधायक ताहिर हुसैन सिद्दीकी को उनके घर भेजा। इसके बाद शुक्रवार को अखिलेश यादव ने आफाक खान की बीमार बेटी को लखनऊ बुलाकर उसे बेहतर इलाज के लिए पीजीआई में भर्ती कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...