मेरठ, मार्च 18 -- एएसपी बजरंग प्रसाद ने लावड़ चौपले पर सपा नेता की फॉरच्यूनर कार में लगे हूटर को जब्त करते हुए 20 हजार का चालान कर दिया। वहीं एएसपी इंचौली क्षेत्र में हूटर, प्रशर हॉर्न और बुलेट से धमाके छोड़ने वाले वाहनों पर लगातार कार्रवाई कर रहे हैं। इंचौली थाने में तैनात एएसपी बजरंग प्रसाद बुधवार की शाम लावड़ क्षेत्र में पुलिसकर्मियों के साथ चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान बाजार में एक सपा नेता की सफेद रंग की फॉरच्यूनर कार को पुलिसकर्मियों ने चेकिंग के लिए रोका। जिसके बाद कार का बोनट खोलकर देखा गया तो उसके अंदर हूटर लगा हुआ था। जिसके बाद पुलिस ने हूटर जब्त करते हुए 20 हजार का चालान काटा। इस दौरान मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। एएसपी बजरंग प्रसाद ने बताया कि क्षेत्र में रोजाना वाहनों की चेकिंग की जा रही है। क्षेत्र में बुलेट बाइक से धमाक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.