मिर्जापुर, जनवरी 3 -- मिर्जापुर। जिले के सपा नेता का शुक्रवार को पार्टी के एक महिला नेत्री को अपशब्द बोलते आडियो तेजी से वायरल हो रहा है। उस नेता के अपशब्द बोलने पर महिला नेत्री केवल उन्हें नसीहत दे रही हैं। हालांकि 'हिन्दुस्तान' इस आडियो की पुष्टि नहीं करता है। सपा के एक नेता पार्टी की महिला नेत्री से टेलीफोन पर बात कर रहे थे। इस दौरान किसी बात को लेकर वह महिला नेत्री से नाराज हो गए और अपशब्द बोलने लगे। जब सपा नेता के बोल बिगड़ गए तो महिला नेत्री प्रतिवाद करने की बजाय उन्हें उम्र अधिक होने की नसीहत देने लगी। इसके बावजूद नेता महिला नेत्री को अपशब्द बोलते रहे। दोनों नेताओं से संपर्क किया गया तो उनका फोन स्वीच भी आफ आ रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.