नोएडा, जून 27 -- नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन देने जा रहे सपा नेता और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने शनिवार को सेक्टर-104 के पास रोक दिया। इसके बाद से उन्हें नजरबंद करके रखा गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जेवर और नोएडा के कार्यक्रम में शामिल हुए। सपा नोएडा महानगर संगठन के अध्यक्ष आश्रय गुप्ता ने कहा कि हम आम लोगों की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन मुख्यमंत्री को देना चाहते थे, ताकि लोगों की समस्याएं उनतक पहुंचे और उसका निस्तारण हो, लेकिन हमें सेक्टर-104 की रेड लाइट के पास भारी पुलिस बल द्वारा बैरिकेड लगाकर रोक दिया गया। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम तक नेता-कार्यकर्ताओं को नजरबंद रखा गया है। यह भी पढ़ें- आज नोएडा आएंगे CM योगी, 68 परियोजनाओं की देंगे सौगात; जानें पूरा कार्यक्रम उन्होंने कहा कि जिस नोएडा विकास प्राधिकरण के भवन का उद्घाटन ...