बिजनौर, अप्रैल 4 -- बिजनौर। समाजवादी पार्टी के नेता अनुज मलिक ने तालिब-खालिद प्रकरण को लेकर विपक्ष पर माहौल बिगाड़ने की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए पूर्व सांसद भारतेन्द्र सिंह पर तीखा हमला बोला। शुक्रवार को अपने आवास पर आयोजित प्रेसवार्ता में अनुज मलिक ने भाजपा के पूर्व सांसद पर हमला बोलते हुए कहा कि वे एक सामान्य विवाद को राजनीतिक रंग दे रहे हैं। उनको आरा मशीन पर नहीं जाना चाहिए था। सपा नेता ने कहा कि कुछ लोग सौहार्द्रपूर्ण माहौल को खराब करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन सपा ऐसी किसी भी साजिश को सफल नहीं होने देगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...