अयोध्या, दिसम्बर 13 -- मवई,संवाददाता। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ सपा नेता एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य सती प्रसाद यादव के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन की सूचना मिलते ही सपा के कई वरिष्ठ नेता उनके पैतृक गांव हाजीपुर पहुंचकर अंतिम संस्कार में शामिल हुए। सती प्रसाद यादव की गिनती क्षेत्र के कद्दावर समाजवादी नेताओं में होती थी। वह सपा मुखिया अखिलेश यादव के करीबी माने जाते थे और पार्टी में उन्हें विशेष सम्मान प्राप्त था। पूर्व राज्यमंत्री अब्बास अली जैदी उर्फ रुश्दी मियां शवयात्रा में शामिल हुए और पार्थिव शरीर को कंधा भी दिया। अंतिम संस्कार में पूर्व विधायक आनंद सेन यादव,राम मगन रावत,जिला उपाध्यक्ष निशात अली खां, ब्लाक अध्यक्ष रेहान खां सहित बड़ी संख्या में सपा नेता व क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.