देवरिया, मार्च 8 -- रुद्रपुर, हिन्दुस्तान संवाद। सपा नेताओं ने शनिवार को तहसील परिसर में प्रदर्शन कर जिलाधिकारी दिव्या मित्तल को चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। चार मार्च को रुद्रपुर के एक नीजी अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई थी।क्षेत्र के कृतपुरा गांव के रहने वाले सत्यनारायण यादव के छोटे पुत्र देवानन्द यादव उर्फ भोलू की इलाज के दौरान एक नीजी अस्पताल में मौत हो गई थी। जिसे लेकर परिजनों ने जमकर बवाल काटा था। जिसके बाद प्रशासन ने अस्पताल को सील को सील करने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। शनिवार को सपा के विधान सभा अध्यक्ष सन्तोष कुमार यादव के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ता तहसील पहुंचे। जहां न्याय की मांग को लेकर प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी दिव्या मित्तल को चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। जिसमें मांग किया है कि पूरे प्रकरण की नि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.