नई दिल्ली, अप्रैल 7 -- समाजवादी पार्टी से जुड़े कुछ नेताओं के बयानों को लेकर एक बार फिर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। हालिया घटनाओं के बाद पार्टी की विचारधारा और राजनीतिक रणनीति पर बहस तेज हो गई है। ताजा मामला सपा नेता यदुनंदन लाल वर्मा से जुड़ा है, जिन पर भगवान राम और माता कौशल्या से संबंधित आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है और पार्टी ने उन्हें निष्कासित कर दिया है। इससे पहले भी सपा से जुड़े नेताओं के बयान विवाद का कारण बनते रहे हैं। वर्ष 2023 में स्वामी प्रसाद मौर्य ने हिंदू धर्म और धार्मिक ग्रंथों पर टिप्पणी की थी, जिस पर व्यापक राजनीतिक प्रतिक्रिया देखने को मिली थी। इसी तरह, 2024 लोकसभा चुनाव के दौरान गगन यादव के बयान और शिवराज सिंह यादव की पहचान से जुड़ी टिप्पणियां भी विवादों में रही हैं। इन घ...