वाराणसी, जनवरी 25 -- यूपी के वाराणसी में सांसद वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में रविवार को सपा कार्यकर्ताओं के साथ मणिकर्णिका घाट पर जाने की घोषणा कर दी। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन ने समाजवादी पार्टी के नेताओं को शहर के विभिन्न हिस्सों में रोक दिया और कई नेताओं को हिरासत में ले लिया। इस पर सपा कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। कार्यकर्ताओं को रोके जाने से नाराज सपा सांसद वीरेंद्र सिंह अर्दली बाजार स्थित टैगोर टाउन कॉलोनी में अपने आवास के बाहर कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठ गए। वीरेंद्र सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल मणिकर्णिका घाट जाकर मूर्तियों के तोड़े जाने का सच जानना चाहता था। पहले हमें कुछ लोगों के साथ जाने की अनुमति दी गई थी, लेकिन बाद में जगह-जगह बल लगाकर कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.