मुरादाबाद, मार्च 14 -- मुरादाबाद। गैस की किल्लत और महंगाई के मुद्दे को लेकर सपा के नेताओं ने शनिवार को अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। सपा कार्यकर्ताओं ने सड़क किनारे नाले से निकलने वाली गैस से चाय बनाने की कोशिश कर सरकार के खिलाफ विरोध जताया। प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व गो सेवा आयोग के सदस्य राहुल सिंह के द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि जब देश के शीर्ष नेता नाले की गैस से चाय बनाने की बात करते हैं तो आम जनता की समस्याओं का समाधान केवल ऐसे दावों से नहीं हो सकता।इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने चाय के बर्तन और कुल्हड़ लेकर लोगों को नाले की गैस से बनी चाय पिलाने का प्रयास भी किया। हालांकि इसमें सफलता नहीं मिल सकी, लेकिन यह अनोखा प्रदर्शन लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा। इस दौरान देवराज सिंह चौहान, विशाल सिंह, वंश सिंह, मो. नाजिम, मोहम्मद अकरम,...