लखनऊ, मार्च 9 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता समाजवादी पार्टी ने वाराणसी खंड स्नातक सीट से घोषित प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा का टिकट काटे जाने की खबरों को अफवाह बताया है। वे वर्तमान में इसी सीट से विधान परिषद सदस्य हैं। सपा ने उन्हें दोबारा अपना प्रत्याशी घोषित किया है।पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर आशुतोष सिन्हा का टिकट कटने की चर्चाएं तेजी से चल रही हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने स्पष्ट कर दिया है कि यह चर्चाएं निराधार हैं। किसी भी प्रत्याशी का टिकट बदलने का कोई निर्णय नहीं लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...