लखनऊ, जून 22 -- सेक्टर-डी अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर में आग लगने की सूचना मिलते ही समाजवादी पार्टी लखनऊ महानगर अध्यक्ष फाखिर सिद्दीकी प्रमुख पदाधिकारियों के साथ घटना स्थल पहुंचे। उन्होंने लोगों से घटना की जानकारी ली। दुख व्यक्त कर लोगों का ढांढस बंधाया। घटना का मंजर देख सपा नगर अध्यक्ष भावुक भी हो गए। उन्होंने कहा,कई घरों के चिराग बुझ गए। इस घटना की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। इस विकट स्थित में सपा संगठन उनके साथ खड़ा है। इस मौके पर महासचिव गौरव सिंह यादव, प्रदेश सचिव प्रदीप कन्नौजिया, उपाध्यक्ष प्रशांत सहित अन्य नेता मोजूद रहे। यह भी पढ़ें- बच्चे किसी भी घर के हो सकते थे; ईमानदारी से जांच हो; लखनऊ अग्निकांड पर अखिलेश ने जताया दुख यह भी पढ़ें- अखिलेश ने अग्निकांड में मौत पर जताई संवेदना यह भी प...