नई दिल्ली, सितम्बर 16 -- प्रयागराज में सपा के जिला सचिव पवन यादव की हत्या का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है। हत्या में शामिल हिस्ट्रीशीटर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार व्यक्तिगत रंजिश के कारण हिस्ट्रीशीटर ने सपा नेता को मौत के घाट उतारा था। उसके पास से पुलिस ने तमंचा और बाइक बरामद की है। मंगलवार शाम हंडिया कस्बे में बाइक सवारों ने सपा नेता की हत्या की थी। पुलिस ने हंडिया टोल प्लाजा समेत आसपास के करीब 42 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में बाइक सवार तीन संदिग्ध दिखाई दिए। इसी के बाद लल्ला यादव, बृजेश यादव और निहाल अली को पुलिस ने पकड़ा है। निहाल बाइक चला रहा था, बृजेश बीच में और लल्ला सबसे पीछे बैठा था। लल्ला यादव ने पवन यादव पर फायरिंग की। घटना में इस्तेमाल बाइक और दो तमंचे भी बरामद कर लिए गए ह...