महाराजगंज, सितम्बर 28 -- महराजगंज। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति से प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने महराजगंज जिला कार्यकारिणी में विजय यादव व डॉ. दूधनाथ पाल को जिला उपाध्यक्ष नामित किया है। वहीं दयाशंकर पाल, मदन मुसहर, बांकेलाल चौहान, रामकृपाल चौरसिया व संजय यादव को जिला सचिव बनाया गया है। यह जानकारी जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव ने दी। उन्होंने कहा कि नए पदाधिकारियों के मनोनयन से जिले में पार्टी को मजबूती मिलेगी। मनोनयन पर जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव, अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रवण पटेल, जिला उपाध्यक्ष प्रणय गौतम, अमरनाथ उर्फ लाल यादव, बोनी शेख, अमरजीत साहनी, दिलीप शुक्ला, महातम यादव, सतीश यादव, गौरीशंकर गुप्ता, अशोक यादव ने बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...