शामली, जून 4 -- समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह ताना का बुधवार देर शाम शहर के आजाद चौक में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया तथा संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। शहर के आजाद चौक स्थित समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश सचिव तोफीक कुरैशी के आवास पर आयोजित स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में वक्ताओं ने पार्टी की नीतियों और जनहितकारी कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में अभी से जुट जाने का आह्वान किया गया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह ताना ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी की विचारधारा को आमजन तक ...