चंदौली, जून 1 -- पड़ाव (चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के मढ़िया गांव में बीते गुरुवार की सुबह सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष गार्गी पटेल के घर में घुसकर जानलेवा हमला करने वाले आरोपियों में तीन अब भी फरार है, जबकि एक आरोपी अमित यादव को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं फरार चल रहे तीन आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष गार्गी पटेल पर जानलेवा हमले करने के मामले में पुलिस ने वाराणसी के काशी विद्यापीठ ब्लॉक के पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख प्यारेलाल यादव उर्फ मामा की पत्नी उर्मिला, बेटी मोनी और दो बेटों अमित और मनोज के अलावा रामनगर निवासी और पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष एवं सपा नेता सिद्धांत जायसवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।क्षेत्र यह भी पढ़ें- सपा महिला अध्यक्ष गार्गी पटेल का मंत्री हंसराज विश...