जौनपुर, मार्च 17 -- जौनपुर। 15 मार्च को कांशीराम की जयंती दो जगह मनाने को लेकन सपा जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से शिकायत की है। पत्र में उन्होंने कहा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर शहर के एक होटल में जयंती के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसमें पार्टी के विधायक समेत अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित हुए। वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश के विपरीत विधायक केराकत तूफानी सरोज एवं केराकत विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष नीरज पहलवान ने पार्टी के निर्देशों की अवहेलना करते हुए अलग कार्यक्रम आयोजित किया। जिससे पार्टी की छवि धूमिल करते हुए गलत संदेश देने का काम किया गया जो घोर अनुशासन हीनता की परिधि में आता है। इस मामले में सपा जिलाध्यक्ष राकेश मौर्या ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के यहां...