संभल, मई 14 -- संभल सपा जिलाध्यक्ष असगर अली अंसारी के पिता हाजी मोहम्मद अकबर अंसारी का 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों के अनुसार उनकी तबीयत अचानक खराब होने पर पांच दिन पहले उन्हें जिज्ञासा अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां बुधवार सुबह करीब चार बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। बताया गया कि उनका निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ। बराही निवासी अंसारी परिवार लंबे समय से राजनीति और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहा है। परिवार में सात भाई और दो बहनें हैं। उनके पिता तीन बार गांव के प्रधान रह चुके थे। यह भी पढ़ें- पूर्व मुख्यमंत्री के भाई के निधन पर व्यक्त किया शोक वर्तमान में उनके बड़े पुत्र हाजी कौसर अंसारी गांव के प्रधान हैं। बुधवार शाम पांच बजे हाजी मोहम्मद अकबर अंसारी को गांव के आबाई कब्रिस्तान ...