प्रयागराज, जून 12 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता समाजवादी पार्टी के गंगापार इकाई के जिलाध्यक्ष अनिल यादव को गुरुवार आधी रात पुलिस ने हॉउस अरेस्ट कर लिया। इसकी जानकारी होने पर सपा नेता मौके पर पहुंचे और इसका विरोध किया। जिसके बाद सुबह 10 बजे पुलिस वापस लौटी।महंगाई, किसानों कि समस्याओं, पेपर लीक, महिलाओं पर आए दिन हो रहे अत्याचार, लूट, हिंसा आदि मुद्दे को लेकर शुक्रवार को एसडीएम हंडिया कार्यालय में प्रदर्शन करके राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन देने की तैयारी थी। पार्टी नेता बृजलाल यादव ने प्रशासन से लिखित अनुमति मांगी थी। आरोप है कि इसके ठीक पहले रात में ही सपा जिलाध्यक्ष अनिल यादव के आवास शांतिपुरम फाफामऊ में थरवई थाने की पुलिस ने आवास को घेर लिया। पुलिस ने सपा के कार्यक्रम को रोके जाने के लिए दबाव बनाया। खबर पाकर मौके पर एमएलसी डॉ. मानसिंह या...