हापुड़, जुलाई 23 -- गढ़मुक्तेश्वर। दिल्ली में जंतर मंतर पर चल रहे धरना प्रदर्शन में शामिल होने के लिए जा रहे गढ़ नगर निवासी सपा जिलाध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया बता दें कि दिल्ली के जंतर मंतर पर पिछले कई दिनों से शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाने और नीट पेपर के लीक होने के विरोध धरना प्रदर्शन किया जा रहा था। इस धरने के दौरान मार्च करने पर पुलिस द्वारा लाठी चार्ज कर दी गई। जिसका कांग्रेस सांसद राहुल गांधी समेत सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव ने समर्थन किया था। अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने के बाद से सपा के पदाधिकारी में रोष व्याप्त हो गया। यह भी पढ़ें- जंतर मंतर पर हुए प्रदर्शन के समर्थन में उतरे सपा और कांग्रेसी जिसके बाद बुधवार की सुबह को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे समाजवादी पार्टी के जिल...