रामपुर, मार्च 3 -- दो पैन कार्ड मामले में जेल में बंद सपा नेता आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम से सपा जिलाध्यक्ष अजय सागर और मुरादाबाद के सपा नेता यूसुफ मलिक ने मंगलवार को मुलाकात की। करीब आधे घंटे मुलाकात के बाद बाहर आकर यूसुफ मलिक ने कहा कि आजम खां के पैर में तकलीफ बताई। सपा नेता यूसुफ मलिक ने कहा कि मुकदमों के सिलसिले में चर्चा की गई। आजम खां को दरकिनार कर सुरेंद्र सागर को पार्टी का सचिव बनाए जाने पर उन्होंने कहा कि वह नहीं जानते सुरेंद्र सागर कौन है और आजम खां को कोई दरकिनार नहीं कर सकता। कहा कि आजम खां सपा पार्टी के संस्थापक है और हमेशा रहेंगे,उनके सपा मुखिया से पार्टी के नहीं पारिवारिक रिश्ते हैं। उन्होंने कहा कि बिना आजम खां के राय-मशवरे के सपा के अंदर रामपुर में पत्ता नहीं हिलता है। कहा की आजम खान के ऊपर फर्जी और झूठे मुकदमे लग...