कानपुर, फरवरी 22 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। समाजवादी पार्टी छात्र सभा के नगर महामंत्री मुस्तफा फारूकी ने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके समर्थन में नगर सचिव फरदीन और सोशल मीडिया प्रभारी सैयद हमजा ने भी इस्तीफा देने की घोषणा सोशल मीडिया पर कर दी। नगर अध्यक्ष अनूप यादव और नगर महामंत्री मुस्तफा के बीच लंबे समय से समन्वय नहीं था। नगर संगठन और विधायकों की गुटबाजी का असर छात्र सभा पर भी था। छात्र सभा के नगर अध्यक्ष अनूप यादव ने बताया कि मुस्तफा से इस्तीफा मांगा नहीं था, उन्होंने खुद ही दे दिया है। अब नया महामंत्री बनाने की कवायद शुरू की जाएगी। मुस्तफा ने बताया कि उन्हें पता चला था कि नगर अध्यक्ष अनूप किसी दूसरे को भी महामंत्री बनाना चाहते हैं, लिहाजा उन्होंने खुद ही पद से इस्तीफा दे दिया है। इसकी सूचना पर प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा ने भी फोन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.