सपा छात्र सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट
कानपुर, जुलाई 24 -- सरवनखेड़ा, संवाददाता। दिल्ली स्थित जंतर मंतर मैदान में छात्रों के धरना-प्रदर्शन में पुलिस द्वारा की गई लाठी चार्ज के विरोध में लखनऊ में सपा द्वारा होने वाले प्रदर्शन में शामिल होने की सूचना पर पुलिस ने सपा छात्र सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष संदीप यादव को गुरुवार की रात उनके गंगरौली स्थित घर में हाउस अरेस्ट कर लिया। शुक्रवार को दोपहर एक बजे थाने में मुचलका भरकर उन्हे छोड़ दिया गया। सपा के लखनऊ में धरना-प्रदर्शन में गंगरौली गांव निवासी संदीप यादव उर्फ मोनू के शामिल होने की सूचना पर गजनेर पुलिस सतर्क हो गई। संदीप यादव ने बताया की रात साढ़े ग्यारह बजे पुलिस उनके घर पहुंची और पूरी रात उन्हें हाउस अरेस्ट में रखा। यह भी पढ़ें- दिल्ली जा रही सपा नेता को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट33 दोपहर को पुलिस उन्हें गजनेर थाना ले गई, जहां से उन्हें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.