शाहजहांपुर, अप्रैल 29 -- शाहजहांपुर। बिजलीपुरा स्थित सपा जिला कार्यालय में समाजवादी छात्र सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. इमरान इदरीसी ने जोनल, सेक्टर प्रभारियों और फ्रंटल संगठनों की समीक्षा बैठक की। बैठक में सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खान ने उनका स्वागत किया। डॉ. इदरीसी ने कहा कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी देश की तीसरी बड़ी पार्टी बनी है और अब 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी अभी से करनी होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष ने भी हर विधानसभा क्षेत्र में संगठन को सक्रिय करने पर जोर दिया। बैठक में कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...