मैनपुरी, जुलाई 18 -- सपा छात्र सभा के पदाधिकारियों ने शनिवार को अपनी मांगों को लेकर तहसील मुख्यालय पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष हरीश यादव के नेतृत्व में पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन एसडीएम को सौंपते हुए जल्द निदान की मांग की। जिलाध्यक्ष हरीश यादव ने एसडीएम सुनिष्ठा सिंह को सौंपे ज्ञापन में बताया कि भूख हड़ताल कर रहे सोनम वांगचुक की मांगे सरकार पूरी करे और उनका अनशन तत्काल तुड़वाया जाए। पेपर लीक से संबंधित सभी लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाए व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा लिया जाए। मृतक के परिजनों को सरकारी नौकरी दी जाए। इस मौके पर अंकुश यादव, कौशल प्रताप यादव, अनुज यादव, अभिषेक यादव, निशांत यादव आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- सोनम वांगचुक को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद अनशन पर बैठे अभिजीत दीपके यह भी पढ़ें- दी...