सपा छात्रसभा के कार्यकर्ताओं ने फूंका चुनाव आयुक्त का पुतला
बरेली, सितम्बर 28 -- फोटो.. फरीदपुर फरीदपुर। समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कोतवाली फरीदपुर के सामने चुनाव आयोग के आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व समाजवादी छात्र सभा के जिला उपाध्यक्ष समीर वर्मा ने किया।पुतला दहन के दौरान कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया और जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि लोकतंत्र में निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया को लेकर उठने वाले सवालों पर चुनाव आयोग को गंभीरता से विचार करना चाहिए।समीर वर्मा ने कहा कि समाजवादी छात्र सभा लोकतांत्रिक अधिकारों और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर लगातार अपनी आवाज उठाती रहेगी। यह भी पढ़ें- चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला को लेकर पुलिस से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.