सीतापुर, जून 15 -- केसरीगंज, संवाददाता। लहरपुर में समाजवादी पार्टी कार्यालय पर रविवार को सपा छात्रसभा की समीक्षा बैठक शिवम सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक के मुख्य अतिथि युवा सपा नेता अतुल वर्मा ने युवाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करते हुए कहा कि छात्र शक्ति ही राष्ट्र शक्ति है। उन्होंने देश में लगातार हो रहे पेपर लीक मामलों पर गहरी चिंता जताते हुए इसे छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताया। उन्होंने ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने में छात्रसभा महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। बैठक में शिक्षा की गुणवत्ता, रोजगार, भर्ती परीक्षाओं की पारदर्शिता और छात्रवृत्ति जैसे अहम मुद्दों पर मंथन कर संगठित प्रयास करने का संकल्प लिया गया। यह भी पढ़ें- कटऑफ और प्रतीक्षा सूची पर आंदोलन की बनाई रणनीति कार्यक्रम के आयोजक ने...