लखनऊ, अप्रैल 12 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अखिलेश यादव पर रविवार को करारा हमला करते हुए कहा है कि समाजवादी पार्टी गुंडो-माफिया द्वारा पोषित पार्टी है। अगर मुसलमान अपना नेता चुन लें और सपा जातिवादी राजनीति छोड़ दे तो सपा के लिए दरी बिछाने वाला कोई नहीं होगा। सपा दो टके की पार्टी रह जाएगी।ब्रजेश पाठक ने एक न्यूज चैनल पर समाजवादी पार्टी को घेरते हुए मुस्लिमों की ओर इशारा करते हुए कहा है कि अब्दुल आखिर कब तक समाजवादी पार्टी के लिए दरी बिछाता रहेगा। अगर मुसलमान सपा का साथ छोड़ दें और अपना नेता खुद चुन लें तो सपा कहीं की नहीं रहेगी। ब्रजेश पाठक ने कहा कि अल्पसंख्यकों के संबंध में कहा कि सपा आपका वोट लेकर आप पर बुलडोजर चलाने का काम करता है। सपा धर्म और जाति आधारित पार्टी है। इनका जनता से कोई लेना देना नहीं है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.