लखनऊ, मई 22 -- Akhilesh Yadav: अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं को सावधान करते हुए कहा कि भाजपा समाजवादी पार्टी को बदनाम करने की रणनीति बनाएगी। तरह-तरह के हथकंडे अपनाएगी लेकिन इस बार भाजपा की कोई चालाकी काम नहीं आएगी। जनता भाजपा के कुशासन से बहुत नाराज है। पूरा पीडीए समाजवादी पार्टी के साथ है। आम जनता भाजपा को सत्ता से हटाने के आतुर है। अखिलेश ने ये बातें शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहीं। अखिलेश यादव ने कहा कि वर्ष 2027 विधानसभा का चुनाव यूपी की जनता के भविष्य का चुनाव है। चुनाव में भाजपा को दो दशक का हिसाब देना होगा। उत्तर प्रदेश की जनता की ताकत भाजपा का सफाया कर देगी। अखिलेश ने कहा कि भाजपा चालाक और अहंकारी पार्टी है। इसने लोकतंत्र को धोखा दिया है। भाजपा राजनीति...