सपा को डर है कि मतदाता रूठ जाएंगे : शाही
पीलीभीत, सितम्बर 10 -- पीलीभीत। सूबे के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने मीडिया से बात करते हुए सपा पर तीखा हमला किया। कार्यक्रम के बाद एक सवाल के जवाब में कृषि मंत्री ने कहा कि अखिलेश यादव या उनके अन्य लोग आज तक मंदिर में दर्शन तक करने नहीं गए। वे कैसे खुद को श्रीकृष्ण का वंशज बता सकते हैं। कृषि मंत्री शाही ने सवाल के जवाब में बताया कि वे आज तक मंदिर में दर्शन करने नहीं गए। वे अपने पूर्वजों का सम्मान, आदर करने मंदिर नहीं गए तो वे कैसे श्रीकृष्ठ का वंशज होने का दावा ठोंक सकते हैं। कृषि मंत्री शाही ने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश या सपा के अन्य लोगों को परहेज है कि वे मंदिर में दर्शन करने चले जाएंगे तो मुसलमान मतदाता रूठ जाएंगे। इस नाते हमको वहां जाना नहीं है.. छुआछूत की बीमारी लगी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.