आजमगढ़, अप्रैल 10 -- आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि सपा को प्रदेश की जनता से आजीवन माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा की सरकार बनने पर हत्या, लूट, डकैती, बलात्कार और दंगों की घटनाएं बढ़ जाती हैं, इसलिए पार्टी को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। वह गुरुवार को भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक के पिता राधेश्याम पाठक को श्रद्धांजलि देने के लिए निजामाबाद के भड़सड़ा खालसा गांव पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि सपा सरकार के समय आजमगढ़ समेत पूरे प्रदेश की स्थिति खराब थी और जनता पार्टी से पूरी तरह ऊब चुकी है। हाल ही में फिल्म 'धुरंधर' के संदर्भ में पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि लोग जब कोई फिल्म देखते हैं या साहित्य पढ़ते हैं तो उस दौर को याद कर तुलना करने लगते हैं। उन्होंने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.