कन्नौज, मार्च 8 -- तिर्वा, संवाददाता। होली के त्योहार पर भाई चारा को बढ़ाने एवं सामाजिक सौहार्द को बढ़ाने के लिए समाजवादी पार्टी द्वारा होली मिलन का आयोजन किया गया। जिसमें नेता प्रति पक्ष मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे। जिसके लिए जोरदार तैयारियां शुरू कर दी गई है। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवेन्द्र चैहान उर्फ कुक्कू ने जानकारी देते हुए बताया कि नौ मार्च को कस्बे के रॉयल गेस्ट हाउस में विशाल होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया है। जिसमें विधानसभा स्तर के सभी पदाधिकारियों को बुलाया गया है। जिससे आपसी भाई चारा एवं सामाजिक सौहार्द एवं आपसी प्रेम कायम हो सके। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नेता प्रति पक्ष माता प्रसाद पाण्डेय को बुलाया गया है। नेता प्रतिपक्ष ने कार्यक्र में आने की स्वीकृत प्रदान कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.