गोरखपुर, जुलाई 18 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) विपक्षी दलों के कब्जे वाली 37 विधानसभा सीटों पर दावेदारी करेगी। साथ ही भाजपा की जीती हुई पांच सीटों पर भी पार्टी अपना दावा ठोंकेगी। पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव अरविंद राजभर ने शुक्रवार को देवरिया बाईपास स्थित एक निजी विद्यालय में आयोजित 'युवा भविष्य सम्मेलन' में बतौर मुख्य वक्ता यह बातें कहीं। युवा शाखा की ओर से आयोजित सम्मेलन में अरविंद राजभर ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भी निशाना साधते हुए कहा कि अखिलेश यादव सुभासपा को खत्म करना चाहते हैं। वर्ष 2022 में सपा के साथ गठबंधन करना पार्टी की बड़ी भूल थी। उन्होंने कहा कि पार्टी ने सपा को ताकत दी, बदले में अखिलेश ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को अपशब्द कहे। यह भी पढ़ें- सपा सरकार में हुआ दलितो...