अलीगढ़, अक्टूबर 7 -- अलीगढ़। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के समर्थन में दिल्ली में आयोजित विरोध-प्रदर्शन में अलीगढ़ से समाजवादी छात्र सभा के महानगर अध्यक्ष मौ. मोहसिन मेवाती भी अपने साथियों के साथ शामिल हुए। चुनाव आयोग के मुद्दे को लेकर अखिलेश यादव के नेतृत्व में किए जा रहे विरोध-प्रदर्शन के दौरान, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकते हुए मौ. मोहसिन मेवाती को भी हिरासत में ले लिया। शाम 5 बजे रिहा कर दिया गया। रिहाई के बाद मोहसिन मेवाती ने कहा कि वे अपने साथियों के साथ पार्टी के समर्थन और लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए दिल्ली पहुंचे थे। इमरान पठान, अकरम कुरैशी, शाहनवाज खान, ठाकुर हर्ष सिंह, फैजान अली, सरदार प्रभाव सिंह, आबिद मलिक, अरमान लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- अखिलेश की हिरासत के विरोध में सपाइयों ने तहसील में दिया धरना य...