सपा के वरिष्ठ नेता पर कार सवार बदमाशों ने बोला हमला
फिरोजाबाद, अगस्त 30 -- शनिवार रात टूंडला से पत्नी और साले के साथ कार द्वारा घर वापस लौट रहे सपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक के पुत्र पर कार सवार बदमाशों ने हमला बोल दिया। एक दर्जन से अधिक बदमाशों ने कार के शीशे और बोनट तोड़ने का प्रयास किया। इस बीच टोल प्लाजा पर तैनात गार्ड मौके पर पहुंच गए और तीन बदमाशों को पकड़ लिया। सपा के वरिष्ठ नेता एवं सदर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक नसीर उद्दीन सिद्दकी के पुत्र खालिद नसीर शनिवार देर शाम अपनी पत्नी इरम बेगम और साले मोहम्मद उवैश के साथ कार द्वारा टूंडला से वापस लौट रहे थे। उसी दौरान हाईवे पर बदमाश नशे की हालत में कार लहराकर चला रहे थे। देखते ही देखते उन्होंने सपा नेता की कार में टक्कर मार दी। इसके बाद वे सपा नेता का पीछा करने लगे। टोल प्लाजा के निकट बदमाशों ने उन्हें घेरकर हमला बोल दिया।सपा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.