मुरादाबाद, अगस्त 3 -- समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खान की शीघ्र रिहाई की मांग को लेकर रविवार को समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार यादव के कैंप कार्यालय/ पर हुई, जिसकी अध्यक्षता उन्होंने स्वयं की। बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर मोहम्मद आजम खान के प्रकरण का निष्पक्ष, शीघ्र एवं न्यायोचित निस्तारण किए जाने तथा उन्हें विधि एवं न्याय के अनुरूप जल्द रिहा किए जाने की मांग की गई। वक्ताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रत्येक नागरिक को संविधान के अनुसार निष्पक्ष न्याय मिलने का अधिकार है। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन भेजकर आजम खान की शीघ्र रिहाई की मांग उठाई जाएगी। बैठक म...